फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की मां, पत्नी और बेटियों को संक्रमण नहीं, डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के नर्सिंगहोम संचालक में कोरोना संक्रमण न होने की पुष्टि होने के बाद शनिवार की सुबह चिकित्सक की मां, पत्नी, नौकरानी और तीन बच्चों की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई। शुक्रवार की रात ही लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद डॉक्टर को घर पहुंचाया गया, शनिवार को उनके पूरे परिवार को क्वारंटीन से डिस्चार्ज करके घर भेजा गया है। नर्सिंगहोम के 18 लोगों के स्टाफ की रिपोर्ट भी निगेटिव आने की संभावना है।
विज्ञापन

निजी पैथोलॉजी की जांच में नर्सिंगहोम संचालक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया था। केजीएमयू लखनऊ से डॉक्टर की एक-एक करके दोनों रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें स्वस्थ घोषित किया गया। साथ ही शहर के 50 डॉक्टरों की रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। शनिवार की सुबह डॉक्टर की मां, पत्नी, दो बेटियां व एक बेटे के साथ ही नौकरानी में भी संक्रमण न मिलने के बाद सभी ने राहत का सांस ली है।
स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एके शर्मा का कहना है कि बाहर से आने वाले श्रमिकों को कम से कम 14 दिनों तक क्वारंटीन रहना बहुत जरूरी है। यदि रास्ते में संक्रमिक व्यक्ति के संपर्क में आए हैं तो इन दिनों में लक्षण सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों को घर में बच्चों और बुजुर्गों के संपर्क से दूर रहना होगा। सबसे ज्यादा खतरा इन्हीं लोगों को है। खाने-पीने से पहले हाथ को साबुन से धोयें। लोगों के संपर्क में आने से बचें। सोशल डिस्टेंसिंग का शत प्रतिशत पालन करें। बुखार, खांसी व अन्य दिक्कत होने पर सीएचसी या कंट्रोल रूम को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें