फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की फटकार के बाद जल निगम के अभियंताओं की टूटी नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के मोन गांव स्थित पानी की टंकी की मोटर खराब होने से 15 दिन से लोग पेयजल संकट से गुजर रहे हैं। ‘अमर उजाला’ ने 24 मई के अंक में प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया था।
विज्ञापन

खबर छपने के बाद जिलाधिकारी ने जल निगम के अभियंताओं को जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद अभियंताओं की नींद टूटी और मरम्मत का कार्य शुरू कराया। जल निगम के अधिशासी अभियंता सनी सिंह का कहना है कि खराब मोटर बाहर निकाल ली गई है। जल्द ही सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।
मोन गांव में लगभग 25 साल पहले पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। इससे न केवल मोन गांव बल्कि उसके सभी पुरवा के अलावा पड़ोस के कुसमहुरा और ज्योना ग्रामसभाओं की लगभग 20 हजार आबादी में पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन

आए दिन कभी न कभी किसी समस्या के चलते गांव तक पानी नहीं पहुंच पाता है। 12 मई को मोटर खराब होने से पानी की सप्लाई बंद है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जल निगम के अभियंताओं व कर्मचारियों से की लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।
इसके बाद ‘अमर उजाला’ ने ग्रामीणों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसका परिणाम रहा कि डीएम वैभव श्रीवास्तव ने तुरंत इसका संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को जमकर फटकार लगाई और दो दिन के अंदर मोटर बदलकर पानी की आपूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए।
फटकार के बाद जल निगम के अभियंता हरकत में आ गए और मंगलवार को मोटर बाहर निकाली। ग्रामीण दिलीप सिंह, सीताराम पासी, अन्नु सिंह, नरेंद्र सिंह, श्याम चंद्र, पंडित शारदा शरण पांडेय, शैलेंद्र प्रताप उर्फ राहुल साहू ने ‘अमर उजाला’ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें