फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डंपर की टक्कर से डीजे संचालक की मौत, दो युवक घायल

Thu, 30 Apr 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
मायमऊ नहरिया गांव के पास हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद गमगीन परिजन।
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर मायमऊ नहरिया के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार डंपर ने एक पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार डीजे संचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया।
विज्ञापन


गदागंज थाना क्षेत्र के चंदई चरुहार गांव निवासी निखिल (21) पुत्र श्रीनारायण डीजे संचालक था। वह अमेठी जिले के पूरबगांव में आयोजित एक शादी समारोह में डीजे लेकर गया था। देर रात करीब दो बजे वह गांव के ही नितिन (24) और अभय (19) के साथ पिकअप से वापस लौट रहा था।

मायमऊ नहरिया के पास डलमऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने सामने से पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और निखिल की मौके पर ही मौत हो गई। नितिन और अभय गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन




तिलक की खुशियां मातम में बदलीं
निखिल के बड़े भाई अमन का बुधवार को तिलकोत्सव होना था। घर में खुशियों का माहौल था और तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे की खबर मिलते ही पूरा परिवार गम में डूब गया। मां आशा देवी, बहन श्रेया और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तिलकोत्सव कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। गांव में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें