फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बछरावां थाने की दीवान भी संक्रमित, कई गांव व मोहल्ले सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज/बछरावां (रायबरेली)। दो दिन में कोरोना के 44 केस आने के बाद हड़कंप मच गया है। बछरावां थाने के दीवान के संक्रमित होने के बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही थाने में आने-जाने वाले लोगों पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके अलावा रोहनियां ब्लॉक के चौबेपुर, बछरावां के रसूलपुर, डीह के रामगंज, बेहटाखुर्द, पटेलपुरम, लालगंज के चिकवाही मंडी व पांडेपुर आदि स्थानों को सील किया गया है। सैनिटाइजेशन का काम भी शुरू करा दिया गया गया है।
विज्ञापन

गदागंज थाना क्षेत्र के भगवंतपुर चंदनियां गांव में गत शुक्रवार की रात कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को मरीज को अस्पताल व उसके घर के लोगों को क्वारंटीन में भेजा गया है। गांव के रास्ते को बंद करा दिया गया है। बछरावां थाने के दीवान की रिपोर्ट भी शुक्रवार की रात कोरोना पॉजिटिव आई थी।
दीवान को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीवान के साथ रहने वाले दरोगा व सिपाहियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। अब पूरे कोतवाली स्टाफ की कोरोना जांच कराई जाएगी। कोतवाली को सैनिटाइज कराया गया है। दीवान कार्यालय को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें