फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जोन और 33 सेक्टरों में बंटा जिला, हर गतिविधि पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अयोध्या में ढांचा ध्वंस के बुधवार को आ रहे फैसले को लेकर जिले में सतर्कता रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद बनाए रखने के लिए जिले को छह जोन और 33 सेक्टरों में बांटा गया है। संबंधित जोन में एसडीएम, सीओ सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे, जबकि सेक्टरों में अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

हर व्यक्ति की गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर उन व्यक्तियों पर अधिक नजर रखने के लिए कहा गया है, जो अक्सर शांति व्यवस्था में गड़बड़ी करते हैं या फिर करने का प्रयास करते हैं।
ड्यूटी में लगे प्रशासनिक-पुलिस के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि किसी कीमत पर जिले का माहौल खराब न हो पाए। यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करेगा तो उसके खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर ऐसी कोई टिप्पणी न की जाए, जिससे जिले का माहौल खराब हो। जिले के शहर से लेकर देहात क्षेत्रों के संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों पर पुलिस की खास नजर रहेगी।
इन इलाकों में रहने वाले संदिग्ध लोगों को चिह्नित करके उन पर नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। शहर के किला बाजार, खालीसहाट, कहारों का अड्डा, तेलियाकोट, घोसियाना और सलोन, लालगंज, ऊंचाहार, खीरों, भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज इलाके में विशेष ध्यान देने की बात कही गई है।
अयोध्या के ढांचा ध्वंस के फैसले के एक दिन पहले ही पुलिस सतर्क हो गई। सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी की अगुुवाई में शहर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर रूट मार्च करके लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
सीओ का कहना है कि फैसले को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है। कोई माहौल खराब करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रूट मार्च के दौरान कार्यवाहक कोतवाल नारायण कुशवाहा भी मौजूद रहे।
अयोध्या के ढांचा ध्वंस मामले के फैसले को लेकर जिले में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। जिले को छह जोन और 33 सेक्टरों में बांटा गया है। जोन में सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और सीओ को सौंपी गई है। सेक्टरों में अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक भी कर ली गई है। सोशल मीडिया की निगरानी भी कराई जाएगी। कोई भी जिले का माहौल खराब करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी।- श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें