फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तरबूज की बुआई को लेकर जानलेवा हमला, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। पूरे गनेश मजरे कोटरा बहादुरगंज गांव के पास गंगा नदी की रेत में तरबूज की बुआई कर रहे लोगों पर कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी व फरसे से हमला कर दिया। 12 हमलावर चार नावों पर सवार होकर फतेहपुर से आए थे। मारपीट में तीन लोगों को गंभीर चोंटे आईं हैं।
विज्ञापन

पूरे सूरजू मजरे कोटरा बहादुरगंज गांव निवासी जितेंद्र कुमार (30), उसका भाई राजेंद्र कुमार (25) व विपिन यादव (23) गांव के पास गंगा नदी के बीच रेत में शनिवार को तरबूज की बुआई कर रहे थे। फतेहपुर से आए कुछ लोग तरबूज की बुआई पर एतराज जताते हुए कहासुनी करने लगे।
इस पर फतेहपुर से आए करीब 12 हमलावरों ने असलहे, कुल्हाड़ी व फरसा से हमला बोल दिया। इससे तीनों घायल हो गए। आसपास काम कर रहे लोग दौड़े तो हमलावर नाव पर सवार होकर भाग निकले। तीनों के सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि मारपीट की सूचना पर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें