फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 11,675 गरीबों को नए साल में 1.40 अरब रुपये का तोहफा, मिलेगी छत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के 11,675 लोगों को नए साल का तोहफा मिला है। शासन ने पीएम आवास बनवाने के लिए 1.40 अरब रुपये का बजट दिया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए इसी महीने 4,699 पीएम आवास मिले थे। अब शासन ने शनिवार को लक्ष्य बढ़ाकर 11,675 कर दिया गया है। इन आवासों को तीन महीने में पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं। पहली किस्त देने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक पीएम आवास देने के लिए करीब 15 हजार लाभार्थियों का सत्यापन करने के बाद ऑनलाइन पंजीयन कराया जा चुका है। शासन से इसी महीने पहली सूची जारी करके 4,699 लाभार्थियों को पीएम आवास देने का लक्ष्य दिया था।
इन लाभार्थियों को पहली किस्त दी जा रही है। शनिवार को शासन से आवास के लक्ष्य को बढ़ाकर जिले को 11,675 पीएम आवास दे दिए हैं। प्रत्येक आवास का निर्माण 1.20 लाख रुपये की लागत से होगा। इन आवासों को बनवाने में 1.40 अरब रुपये से अधिक की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन

किस ब्लॉक को मिले कितने पीएम आवास
जिले में पीएम आवास के लिए ब्लॉकवार आवास मिले हैं। इसमें अमावां में 669, बछरावां में 569, छतोह में 280, डलमऊ में 797, दीनशाह गौरा में 684, डीह में 394, हरचंदपुर में 609, जगतपुर में 428, खीरों में 909, लालगंज में 752, महराजगंज में 898, राही में 912, रोहनिया में 319, सलोन में 871, सरेनी में 569, सतांव में 807, शिवगढ़ में 436, ऊंचाहार में 772 लाभार्थियों को आवास देने का लक्ष्य मिला है।
जिले को 11675 पीएम आवास का लक्ष्य मिला है। 3377 गरीबों को आवास बनवाने के लिए पहली किस्त में 40-40 हजार रुपये दे दिए गए हैं। अन्य लाभार्थियों को भी पहली किस्त देने की प्रक्रिया प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। सचिवों को आवासों का काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

राजेश कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें