फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में मुंशी ने पट्टे से भाजपा बूथ अध्यक्ष को बेरहमी से पीटा, नाराज कार्यकर्ताओं ने किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (राबरेली)। मारपीट के एक मामले में कोतवाली लाए गए भाजपा बूथ अध्यक्ष की मुंशी ने पट्टे से जमकर पिटाई की। पिटाई से बूथ अध्यक्ष के शरीर पर चोट के निशान बन गए है।
विज्ञापन

आरोप है कि समझौता कराने के नाम पर 10 हजार रुपये न देने पर मुंशी ने धुनाई की। साथ ही कोतवाल ने उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की। मामले की जानकारी होते ही भाजपाइयों ने कोतवाली का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया।
सभी ने आरोपी मुंशी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने की मांग की। कोतवाल ने किसी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं को शांत कराया। एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ सलोन को सौंपी है।
विज्ञापन

सलोन के अचकवापुर समसपुर खालसा निवासी राजेंद्र कुमार रुनीपुर गांव के भाजपा बूथ अध्यक्ष हैं। तीन जुलाई को राजेंद्र के बेेटे हिमांशु और गांव के छोटेलाल के लड़के शिवम में मारपीट हो गई थी।
इसमें दोनों पक्षों को पुलिस ने कोतवाली बुलाया था। पीड़ित राजेंद्र का आरोप है कि दूसरे पक्ष से पुलिस ने पैसा ले लिया। समझौता कराने के नाम पर मुंशी अजीत तिवारी उससे भी दस हजार रुपये की मांग कर रहा था। बूथ अध्यक्ष ने बेटी की शादी का हवाला देकर पैसे देने से मना कर दिया।
आरोप है कि कंप्यूटर रूम में ले जाकर मुंशी ने उसकी पट्टे से जमकर पिटाई की। इस दौरान पिटाई से वह बेहोश हो गया। बूथ अध्यक्ष और उसकी पत्नी का धारा-151 में चालान कर दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं को मामले की जानकारी हुई तो मंडल महामंत्री सत्यपाल विश्वकर्मा, सूची मंडल अध्यक्ष गिरजेश सिंह, सलोन मंडल अध्यक्ष गौरव रस्तोगी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और घेराव किया।
नाराज कार्यकर्ताओं ने मुंशी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और उसे सस्पेंड करने की मांग की। भाजपा पदाधिकारियों ने पूरे प्रकरण की शिकायत दूरभाष पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से की।
कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने प्रकरण में कार्रवाई का भरोसा देकर सभी को शांत कराया। कोतवाल पंकज त्रिपाठी का कहना है कि बेवजह मामले को तूल दिया गया। मुंशी ने पैसे की मांग नहीं की थी। मारपीट करने पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। भाजपा बूथ अध्यक्ष कार्रवाई न करने का दबाव बना रहे थे।
बच्चों में आपस में मारपीट हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया था। दोनों पक्षों के खिलाफ धारा-151 में चालान किया गया था। भाजपा बूथ अध्यक्ष ने मुंशी पर मारपीट करने और दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पूरे प्रकरण की जांच सीओ सलोन को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें