फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम करने का दबाव बनाया, मना किया तो दबंगों ने एआरटीओ प्रशासन की गाड़ी में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एआरटीओ दफ्तर में शुक्रवार की शाम एआरटीओ प्रशासन आरके सरोज की सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ हुई और बाइक सवार युवकों ने उनका पीछा कर अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए। एआरटीओ का आरोप है कि मनचाहा काम न देेने पर उनके साथ यह व्यवहार किया गया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम हमलावरों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। घटना के बाद एआरटीओ कार्यालय में कामकाज प्रभावित हो गया है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ-प्रशासन) आरके सरोज ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह कार्यालय से घर जा रहे थे।
दफ्तर के पास ही बाइक सवार बदमाशों ने कार के आगे आकर गाड़ी रुकवा दी। उसके बाद सरकारी गाड़ी के अगले हिस्से में तोड़फोड़ की गई। जैसे ही कार आगे बढ़ाई, हमलावरों ने पीछा कर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंचे थानेदार आशुतोष त्रिपाठी ने जांच की। इस मामले में शनिवार को एआरटीओ कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

सीओ सदर महिपाल पाठक का कहना है कि एआरटीओ प्रशासन की तहरीर पर सुरेंद्र यादव और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए एसओजी टीम की भी मदद ली जा रही है।
एआरटीओ प्रशासन का कहना है कि गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी उन पर मनचाहा विभागीय कार्य करने का दबाव बना रहे थे। मना करने की वजह से उन्होंने गाड़ी में तोड़फोड़ और गालीगलौज की। इसकी सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों के अलावा पुलिस को भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें