फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में मवेशी जाने पर बवाल, मारपीट में सात घायल, तीन की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के चकवापुर मजरे बेहटा कला गांव निवासी सात लोग मारपीट में घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी विनोद की भैंस नदी के उस पार स्थित गहिरी गांव में बाग में चली गई। जब वह जानवर वापस लेने गया तो वहां मौजूद लोगों से कहासुनी हो गई और उसकी पिटाई कर दी। वापस आकर उसने अपने भाइयों को घटना की जानकारी दी।
जिस पर गांव के अन्य लोग भी नदी पार कर उलाहना देने पहुंच गए। जहां गहिरी गांव के लोगों ने विनोद, प्रमोद, मुकेश, संतोष, रामखेलावन व अमरेंद्र को जमकर पीटा। जिसमें सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

झगड़े की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां विनोद, रामखेलावन, संतोष की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
घटनास्थल खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने के कारण पीड़ितों को इसकी तहरीर संबंधित थाने में देने को कहा गया है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष को घटनास्थल से संबंधित थाने में तहरीर देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें