फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में दो वर्ग भिड़े, चले ईंट-पत्थर, शौचालय तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को रंजिश को लेकर दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चले। लोगों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया गया। पुलिस को देखते ही उत्पाती युवक मौके से भाग निकले। लगभग महीने भर पूर्व तालाब से मिट्टी निकालने के विवाद को लेकर दोनों गुट आमने-सामने हुए थे। इसमें स्थानीय पुलिस द्वारा एक पक्ष की तहरीर पर जानलेवा हमला, बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया। इसी को लेकर रंजिश चल रही थी।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के गांव में दो समुदाय के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। ईंट-पत्थर फेंके गए। ग्रामीणों का आरोप है कि घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। शौचालय तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर कोतवाल पंकज त्रिपाठी, नायब तहसीलदार तरुण सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए, जबकि प्रशासनिक अधिकारी को देखते ही दोनों तरफ के उपद्रवी मौके से खिसक लिए।
बताते हैं कि 17 मई 2021 को दोनों पक्षों के बीच तालाब से मिट्टी खोदने के विवाद को लेकर ईंट-पत्थर चले थे। इसमें पुलिस ने एक पक्ष से बलवा जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी को लेकर रंजिश चल रही है।
कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। उपद्रवियों की तलाश की जा रही है। गांव स्थित एक तालाब विवाद का कारण बना है। राजस्व मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें