फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में घर में घुसकर युवक व उसके परिवारीजनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार को पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और उनके समर्थकों की दबंगई सामने आई। चुनावी रंजिश में घर में घुसकर युवक और उसके परिवारीजनों की पिटाई की।
विज्ञापन

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। बताते हैं कि इस बार पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष का समर्थक चुनाव हार गया है। इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया।
पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। मामले में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष और उनके समर्थकों के खिलाफ गालीगलौज करने, मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया गया है।
खीरों थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा मजरे बकुलिहा निवासी पीड़ित बीरेंद्र कुमार का कहना है कि बकुलिहा गांव निवासी एवं पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष खीरों सुरेश त्रिवेदी की मां गनेशा त्रिवेदी इससे पूर्व लगातार दो बार ग्राम प्रधान थी।
विज्ञापन

इस बार पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित होने पर उनका समर्थक चुनाव हार गया, जबकि सुरेश त्रिवेदी हाल में हुए पंचायत चुनाव में खीरों द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गए थे।
इसी बात से नाराज होकर सुरेश त्रिवेदी व उनके समर्थक अंकुर त्रिवेदी, अमित त्रिवेदी, सौरभ शुक्ला, गौरव त्रिवेदी आदि चार-पांच बाइकों से रविवार की दोपहर लगभग 11 बजे मेरे गांव ठकुराइन खेड़ा पहुंचे, जहां मेरे दरवाजे पहुंचकर गाली देते हुए मारने दौड़े।
मैंने अपनी जान बचाते हुए घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर मेरे घर में घुस आए। लात घूंसों से मुझे मारना पीटना शुरू कर दिया।
मुझे बचाने मेरा पुत्र हरिओम, पत्नी सुमन, तथा मां चंद्रवती दौड़ी तो उसे भी पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। थानेदार बृजमोहन का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें