फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच को लेकर पुलिस बूथ पर दबंगों का उत्पात, सामान फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के सुपर मार्केट स्थित पुलिस चौकी के बगल में शनिवार को कोरोना जांच के लिए रोकने पर दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। जांच टीम के साथ मारपीट की और जांच सामग्री फेंकने का प्रयास किय।
विज्ञापन

गाली-गलौज करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को डीएम और सीएमओ से कहकर नौकरी से निकलवा देने की धमकी दी। चौकी पर मौजूद पुलिस वाले कुछ भी बोलने में नाकाम रहे।
जांच के लिए आए लोगों को भी भगा दिया। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने जांच ठप करके प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हालांकि सीएमओ व अन्य अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर समझाने के बाद कर्मचारी काम के लिए राजी हुए। शहर कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
शनिवार को लैब टेक्नीशियन ऋषिकांत, लैब असिस्टेंट अभिषेक सिंह, उमाशंकर आदि सुपर मार्केट स्थित पुलिस चौकी के पास कैंप लगाकर कोरोना की जांच कर रही थी।
इसी दौरान टीम के सदस्यों ने स्कूटी सवार युवक को रोककर जांच कराने का अनुरोध किया। स्वास्थ्यकर्मियों के रोके जाते ही स्कूटी सवार भड़क गया। इस दौरान उनके कई साथी भी आ गए।
विज्ञापन

दबंगों ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ जमकर गाली-गलौज किया। उन्हें पीटने के लिए दौड़े। जांच के लिए रखे सामान को भी फेंकने का प्रयास किया। स्कूटी सवार ने टीम के सदस्यों को धमकाया कि सीएमओ और डीएम से कहकर नौकरी से हटवा दूंगा। दबंगों को रोकने की हिम्मत चौकी पर मौजूद पुलिस वाले भी नहीं जुटा पाए। दबंगों ने जांच करवाने के लिए आए लोगों को भी भगा दिया।
अभद्रता और दबंगई से भड़के स्वास्थ्यकर्मियों ने शहर में जांच ठप करके सुपर मार्केट पहुंचकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, जांच टीम प्रभारी डॉ. ऋषि बागची व अन्य अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समझाया। काफी देर बात कर्मचारी जांच शुरू करने के लिए राजी हुए।
मामले में ऋषि कांत व अन्य कर्मचारियों ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है। इस दौरान शहर में अफरातफरी का माहौल रहा। कोतवाल अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जल्द ही मुकदमा दर्ज करके संबंधित लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
शनिवार को टीमें शहर में कोरोना की जांच कर रही थी। सुपर मार्केट में कुछ लोगों ने जांच के लिए रोके जाने पर अभद्रता की है। गुस्साए कर्मचारियों ने जांच का काम ठप कर दिया था। हालांकि समझा-बुझाकर जांच का काम शुरू कराया गया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें