फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की निकासी के लिए हुआ विवाद, बात बढ़ने पर चली लाठियां, 15 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के जमालपुर नानकारी गांव में गुरुवार को पानी निकासी के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में दोनों तरफ से 15 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर, सोशल मीडिया पर भी मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। जानकारी पर सीओ सदर महिपाल पाठक और थानेदार पंकज तिवारी ने पहुंचकर हमलावरों को खदेड़ा। पुलिस ने आठ हमलावरों को गिरफ्तार किया है।
जमालपुर नानकारी गांव निवासी मोनू उर्फ बृजेंद्र अवस्थी और प्रदीप कुमार तिवारी के बीच पानी निकासी को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं।
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष से मोनू अवस्थी (26), पवन (22), आरती (18), शिव प्रसाद (60), राहुल कुमार (24), महोदव (55), वीरेंद्र कुमार (34), गायत्री (55), दर्मेश (30), जबकि दूसरे पक्ष से विनोद (60), प्रदीप कुमार तिवारी (43), चंद्रहास (60), नमन (40), राहुल मिश्रा (25), आनंद (23) घायल हुए हैं।
बताते हैं कि पुलिस पहुुंची लेकिन दोनों तरफ से मारपीट चालू थी। इस पर पुलिस ने लाठियां जमीन पर पटककर सभी को खदेड़ा। थानेदार पंकज तिवारी का कहना है कि मोनू की तरफ से सात, जबकि प्रदीप कुमार तिवारी की तरफ से 17 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें से आठ हमलावरों को पकड़ा गया है।
जमालपुर नानकारी गांव में भूमि विवाद चल रहा है। सुबह पानी निकासी को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर मारपीट की गई। केस दर्ज करके आठ हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह से ठीक है।
विज्ञापन

महिपाल पाठक, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें