फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कस्बे के एक मोहल्ले में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर के मास्टरगंज मोहल्ला निवासी मो. इसहाक का पड़ोसी सरवर से काफी दिनों से नाली का विवाद चल रहा है। बुधवार देर रात दोनों पक्षों में नाली को लेकर कहासुनी होनी लगी। थोड़ी देर दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग लाठी व डंडे लेकर आ गए।
दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष से मो. इसहाक उनकी पत्नी वसीमा बानो व बेटी साबिया व दूसरे पक्ष से सरवर व उनकी पत्नी आसमां बेगम व बेटी कायनात घायल हो गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने खून से लथपथ घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि एक पक्ष से सरवर, गोलू, आसमा बानो व शबनम एवं दूसरे पक्ष से मो. इसहाक, जिगरा, उसमा व वसीमा बानो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें