फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों के बीच बवाल, लाठी-डंडे के साथ चले ईंट-पत्थर, 12 घायल

विज्ञापन
खूनी संघर्ष के बाद तैनात पुलिस। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में भीतरगांव चौराहे पर रविवार को दो गुटों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे व पथराव हो गया। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की गई, लेकिन पुलिस फायरिंग की बात से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

बवाल के बाद दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थिति संभली। बवाल में 12 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के घरों में घुसकर लोगों की पिटाई की। इससे लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
भीतरगांव निवासी श्रीराम सिंह और हथिगवां निवासी रोहित शुक्ल के बीच पैसों का विवाद था। रविवार सुबह करीब नौ बजे भीतरगांव चौराहे पर श्रीराम सिंह और रोहित शुक्ल में विवाद हो गया।
विज्ञापन

पहले कुछ संभ्रांत लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन बाद में अचानक रोहित व श्रीराम समर्थक भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों से लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे वहां पर भगदड़ मच गई।
देखते ही देखते भीतरगांव चौराहे के कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। कहा जा रहा है कि बवाल के दौरान एक गुट की तरफ से हवाई फायरिंग की गई। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात से इंकार किया है।
मारपीट में विजय नरायन शुक्ल (60) की नाक पर गंभीर चोट लगी। इसके अलावा भीम शंकर, चमनलाल, बृजेश शुक्ल, मधुरेश सिंह, मिथिलेश सिंह, भंडारी सिंह, रूपेश शुक्ल, प्रदीप, विनोद समेत 12 लोगों को चोर्टें आइं हैं।
बवाल की सूचना पर गुरुबख्शगंज थानेदार संतोष कुमारी के अलावा लालगंज कोतवाल अरुण कुमार सिंह, खीरों थानेदार राजेश सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने घायल पक्ष के लोगों के ही घरों में घुसकर मारपीट की।
महिलाओं को भी नहीं बख्शा। पुलिस की इस कार्यशैली से लोगों में नाराजगी रही। कई लोग तो गांव छोड़कर भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने भीतरगांव बाजार को बंद करा दिया। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
बवाल में 11 लोग हिरासत में लिए गए
दो गुटों के बीच हुए बवाल के मामले में देर शाम तक पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से 11 लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ और एसडीएम ने थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की। गुरुबख्शगंज थानेदार संतोष कुमारी का कहना है कि हवाई फायरिंग नहीं की गई है। दोनों तरफ से 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के भीतरगांव में पैसों के लेनदेन में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जो भी बवाल के लिए दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें