फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, उनके भांजे के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और उनके भांजे एवं जायस मंडी समिति के उपाध्यक्ष सोनू सिंघल के खिलाफ जायस कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि एक व्यक्ति को बंधक बनाकर न सिर्फ उसकी पिटाई की गई, बल्कि उसके खाते से जबरन पैसे भी ट्रांसफर करा लिए गए। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

जायस कोतवाली क्षेत्र निवासी खरौली की रहने वाली गुड्डा देवी ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पति महावीर काफी समय से जायस मंडी में मंडी समिति जायस के उपाध्यक्ष सोनू सिंघल की आढ़त पर काम कर रहे।
बीती तीन मार्च को आढ़त में चोरी का आरोप लगाते हुए उसके पति पर रिवाल्वर सटाकर पहले बंधक बनाया और फिर पिटाई की। पति के खाते से दो लाख 33 हजार रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। यही नही पीड़ित के घर से जबरन 700 बोरी धान भी उठा लाए।
विज्ञापन

कोतवाल भरत उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष और उनके भांजे के खिलाफ बंधक बनाने, मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में विवेचना कोतवाली के एसआई माधवराज द्विवेदी को सौंपी गई है।
उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल का कहना है कि यह मुकदमा राजनीति से प्रेरित है। सच्चाई ये है कि महावीर उनके भांजे की आढ़त पर काफी दिनों से काम कर रहा था। वह आढ़त पर रंगे हाथों पैसा चुराते पकड़ा गया था, जिसकी सूचना डॉयल 112 और बहादुरपुर चौकी पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें