फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पंचायत सहायक व ग्राम पंचायत अधिकारी में विवाद

Tue, 11 Nov 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेेली। अमावां विकास क्षेत्र में चकदादर गांव के पंचायत सहायक व ग्राम पंचायत अधिकारी सोमवार को आमने-सामने आ गए। दोनों ने एक दूसरे को जमकर खरी खोटी सुनाई। मामला बढ़ा तो दोनों ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में कार्रवाई करते हुए बीडीओ ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।
विज्ञापन



मामला ग्राम पंचायत चक दादर का है, जहां ग्राम पंचायत अधिकारी साधना सिंह तैनात हैं। सौरभ पटेल पंचायत सहायक पद पर कार्यरत हैं । विकासखंड अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में पंचायत सहायक ने ग्राम पंचायत अधिकारी साधना सिंह पर बीते लगातार 10 माह से मानदेय नहीं जारी करने का आरोप लगाया है।

सौरभ ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी से कई बार कहने के बावजूद मानदेय नहीं जारी किया जा रहा है। आरोप लगाया कि मानदेय जारी किए जाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। दूसरी तरफ ग्राम पंचायत अधिकारी साधना ने पंचायत सहायक पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है। बताया कि पंचायत सहायक आए दिन अनुपस्थित रहते हैं।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह ने बताया दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। दो दिन में जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें