डीह थाना क्षेत्र के गंगुहा मजरे डीह में गुरुवार को नलकूप की पानी टंकी में डूबकर एक बच्चे की मौत हो गई। गांव निवासी धर्मेश यादव गांव में ही प्राइवेट स्कूल चलाता है।
उसके घर से कुछ दूरी पर ही रामदुलारे का नलकूप है। दोपहर को नलकूप चल रहा था। धर्मेश का तीन वर्षीय बेटा उज्जवल खेलते-खेलते नलकूप पर पहुंच गया। वह नलकूप की पानी टंकी के पास खेल रहा था।
इसी दौरान टंकी में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों की नजर टंकी की ओर गई तो उनके होश उड़ गए। बच्चे की मौत हो चुकी थी और उसका शव पानी में उतरा रहा था।
सूचना पर परिवारीजन पहुंचे। बच्चे की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। उधर, एसओ केपी यादव का कहना है कि सूचना थाने पर नहीं दी गई है।