फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस लेने में हुई दिक्कत, अस्पताल पहुंचने पर मुख्य आरक्षी ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस लाइंस में तैनात एक मुख्य आरक्षी को शनिवार को सांस लेने में दिक्कत हुई। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मुख्य आरक्षी की मौत हो गई। मुख्य आरक्षी कई दिन से बीमार चल रहा था। हालांकि जांच में मुख्य आरक्षी कोरोना संक्रमित नहीं पाए गए। हेड कांस्टेबल के निधन पर पुलिस अफसरों ने दुख जताया है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के मतौली थाना क्षेत्र के मैनहन गांव निवासी प्रमोद मिश्रा (55) यहां पुलिस लाइंस में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। कार्यवाहक प्रतिसार निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह के मुताबिक सुबह प्रमोद अचानक बीमार हो गए। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
हालत अधिक बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मुख्य आरक्षी की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सदर महिपाल पाठक, सदर कोतवाल अतुल सिंह आदि ने मुख्य आरक्षी के निधन पर दुख जताया है। एसपी का कहना है कि बीमारी के चलते मुख्य आरक्षी की मौत हुई है। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें