रायबरेली में धनतेरस पर सुपर मार्केट में कुछ इस तरह दिखी भीड़ शुक्रवार को देर रात तक दुकानें खुली रहीं और लोग खरीदारी करते रहे।
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर शुक्रवार को व्यापारियों की बल्ले-बल्ले रही। लक्ष्मी इस कदर मेहरबान रही कि शोरूम से लेकर छोटी दुकानाें में खरीददारी के लिए लोग उमड़े रहे। शाम होते-होते बाजार में पैर रखने की जगह तक नहीं बची।
बाइक, सराफा से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर लोगाें का तांता लगा रहा। देर रात तक खरीददारी के लिए लोग दुकानों पर जमे रहे। इस दौरान करीब 55 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इनमें वाहन, सराफा और बर्तन बाजार में सबसे अधिक रौनक रही।
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के साथ लइया-चूरा, खिलौने और गट्टों की खूब बिक्री हुई। शहर के सुपर मार्केट, कैपरगंज, सब्जी मंडी, डिग्री कॉलेज चौराहा, यूनियन बैंक तिराहा, गोरा बाजार, रतापुर, पुलिस लाइंस आदि बाजारों में पूरे दिन चहल-पहल रही।