फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Sun, 16 Mar 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सरेनी क्षेत्र के गेंगासो घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को डलमऊ, ऊंचाहार, सरेनी क्षेत्र के घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद मंदिरों और शिवालयों में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक डलमऊ के किलाघाट, सड़क घाट, रानी शिवाला घाट, वीआईपी घाट, पक्का घाट, संकट मोचन घाट, पथवारी घाट समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गंगा मां के जयकारों के साथ डुबकी लगाई। मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक के बार प्रसाद बांटा। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के गेगासों, रालपुर, शिवपुरी आदि घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां संकटा माता की पूजा अर्चना की। मेले में लोगों ने खरीदारी की।


घाटों पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऊंचाहार। क्षेत्र के गोकना गंगा घाट बृहस्पतिवार को सफाई अभियान चलाया गया। मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने साफ-सफाई की। पूर्णिमा के दिन घाट पर बड़ी संख्या में लोग स्नान करने आए। श्रद्धालु पाॅलिथीन, दोना पत्तल आदि कचरा घाट पर ही फेंक देते हैं। इससे घाट पर गंदगी का अंबार लग जाता है। लोगों के सहयोग से सफाई की गई। समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को घाट की सीढ़ियां, मंदिरों व धर्मशालाओं की सफाई कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें