फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दशारानी मंदिर में लड्डू खाने के लिए उमड़े श्रद्धालु

Sun, 02 Nov 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भोजपुर कस्बा के शक्ति पीठ दशारानी मंदिर में देवोत्थानी एकादशी पर एक पुरानी व अनूठी परंपरा आज भी कायम है। स्थानीय लोगों के अनुसार एकादशी पर दशारानी मंदिर में काफी संख्या में महिलाएं खोवा से बने लड्डू का प्रसाद चढ़ाती हैं, जिसे लोग छीन कर बिना कुछ बोले वहीं पर बैठ कर खाते हैं। इससे उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सैकड़ों साल पहले खोदाई के दौरान मजदूरों को दस देवियों की संयुक्त मूर्ति मिली थी, जिसे उस समय एक चबूतरे में रख दिया गया था। कुछ समय बाद भक्तों के सहयोग से मंदिर का निर्माण करा दिया गया। मंदिर में दर्शन व लड्डू खिलाने के लिए सोमवार और शुक्रवार को श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहता हैं। यहां जनपद ही नहीं आसपास के उन्नाव, कानपुर, लखनऊ, फतेहपुर से भी भक्त आते हैं। एकादशी पूजन के दौरान मंदिर कमेटी के पुतानी साहू, सुजीत सोनी, राज सविता, अनुपम मिश्र, अवनीश निर्मल व भोजपुर चौकी प्रभारी बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें