फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कोहरे में वाहन की टक्कर से श्रद्धालु की मौत

Mon, 19 Jan 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सलोन-ऊंचाहार संपर्क मार्ग पर पटेरवा चौराहा के पास खाई में गिरा ट्रक।
विज्ञापन
बछरावां। अमावस्या पर संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे श्रद्धालु को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी दी। इससे उनकी मौत हो गई। हादसा कोहरे की वजह से हुआ।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के शहर के रहने वाले बालकराम (63) पुत्र स्व. तुलाराम बस से अमावस्या पर गंगा स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। रास्ते में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर खैरहनी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह बस रुकी। अन्य श्रद्धालुओं के साथ बालकराम नित्यकर्म के लिए बस से नीचे उतरे। रोड पार करते समय घने कोहरे के कारण किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, चालक वाहन लेकर भाग गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साथी यात्रियाें से पूछताछ कर हादसे की सूचना मृतक के परिजन को दी। बुजुर्ग की मौत होने की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बछरावां कोतवाली प्रभारी श्यामलाल पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया में घुसा, बचे लोग
रोहनिया। पटेरवा चौराहे के पास लोक निर्माण विभाग की ओर से पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। लोगों काे आने-जाने के लिए पुलिया के बगल से वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है। रविवार सुबह इस कच्चे रास्ते पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया में घुस गया। गनीमत रही हादसे में किसी को चोट नहीं आई। हादसे के कारण करीब चार घंटे तक रास्ता बाधित रहा। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें