फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 करोड़ से होंगे शहर में विकास कार्य

Wed, 09 Sep 2015 11:30 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की बुधवार को हुई बोर्ड की बैठक में विभिन्न योजनाओं से विकास कार्य कराने के लिए करीब 15 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान सभासदों ने अपने-अपने प्रस्ताव को पास कराने के लिए खूब जोर आजमाइश की। करीब दो घंटे तक चली बैठक में विकास कार्य के 91 प्रस्तावों को मंजूरी मिलने से विकास कार्य में तेजी आएगी।

सदर नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य की समस्याओं को प्रमुखता दी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पालिका चेयरमैन इलियास ने सभी प्रस्तावों पर चर्चा की।
विज्ञापन


इस दौरान सभी 31 वार्डों में पेयजल के साथ सड़क, नाली, साफ-सफाई आदि को चुस्त दुरुस्त करने की बात कही। सभी विकास कार्य अवस्थापना विकास निधि, बीआरजीएफ, 13वां वित्त और पालिका कोष से कार्य कराए जाएंगे।

राजस्व निरीक्षक मुमताजुद्दीन ने एक-एक करके सभी प्रस्तावों को पढ़ा। सभासदों ने सहमति जताई। इस मौके पर सबिस्ता बृजेश, धर्मेंद्र द्विवेदी, हिमांशु वाजपेयी, गया प्रसाद, अनिल कुमार, सुनीता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें