फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर व अमेठी के डेंगू मरीजों पर रायबरेली में लगेगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सुल्तानपुर और अमेठी जिले में डेंगू की जांच की सुविधा न होने के कारण स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने रायबरेली जिला अस्पताल से डेंगू के संभावित मरीजों के सैंपल की एलाइजा जांच कराने के आदेश दिए हैं। दोनों जिलों से जांच के लिए 248 मरीजों के सैंपल जिला अस्पताल भेजे गए।
विज्ञापन

डेंगू की पुष्टि एलाइजा जांच से ही होती है। जांच की यह सुविधा अमेठी और सुल्तानपुर में नहीं है। अब तक सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे जाते थे, लेकिन निदेशक ने संभावित डेंगू मरीजों के सैंपलों की एलाइजा जांच जिला अस्पताल रायबरेली से कराने के आदेश दिए हैं।
शनिवार को सुल्तानपुर जिले से 194 और अमेठी जिले से 54 मरीजों की एलाइजा जांच के लिए सैंपल जिला अस्पताल आए हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या का कहना है कि जिले के संभावित डेंगू मरीजों के सैंपलों की एलाइजा जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें