फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादू-टोने के चक्कर में तांत्रिक ने बालिका को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। रसूलपुर गहरवारी गांव में शुक्रवार को जादू-टोनेे के चक्कर में एक तांत्रिक ने 12 वर्षीय बालिका की हत्या कर दी। तांत्रिक ने पहले गला घोंटकर उसे मार डाला फिर शव को बोरे में भरकर छिपा दिया। तांत्रिक का बेटा जब बकरियों को चारा खिलाने पहुंचा तो बोरे में शव देख सन्न रह गया।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों को जानकारी हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है। बालिका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रसूूलपुर रसूलपुर गहरवारी निवासी देशराज की बेटी नीतू (12) शुक्रवार को खेत गई थी। धान पीटने के बाद उसे बोरियों में भरकर ढो रही थी। दो बार वह धान की फसल लेकर घर भी पहुंची। तीसरी बार जब धान लेने खेत गई तो अचानक दोपहर 12 लापता हो गई।
विज्ञापन

घरवालाें ने तलाशा लेकिन पता नहीं चला। शाम करीब छह बजे गांव में ही पड़ोसी युवक के घर से एक बोरी में नीतू का शव मिलने से दहशत फैल गई। सूचना पर सीओ डलमऊ अशोक सिंह, कोतवाल पंकज तिवारी मौके पर पहुंच गए।
शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। कोतवाल ने बताया कि शव देखकर लगा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिस व्यक्ति के घर पर बालिका का शव पाया गया है, वह जादू टोना करता है। तांत्रिक रामकुमार पासवान को हिरासत में ले लिया गया है। चाचा कल्लू की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
तांत्रिक का बेटा चिल्लाया तो हुई जानकारी
चाचा कल्लू ने बताया कि तांत्रिक रामकुमार ने जादू-टोना के चक्कर में बालिका की हत्या कर शव को बोरे में भरकर बकरी बांधने वाले स्थान पर फेंक दिया। तांत्रिक का 10 वर्षीय बेटा जब बकरी बांधने गया तो बोरे में शव देख चिल्लाने लगा। इतने में उसकी मां भी पहुंच गई। तांत्रिक की पत्नी भी घर में नीतू की लाश देख घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जानकारी होने पर घरवाले पहुंचे तो नीतू का शव बोरे में देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें