रायबरेली में शुक्रवार को विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन करते शिक्षामित्र।
- फोटो : अमर उजाला
समायोजन रद किए जाने और सरकार से वार्ता विफल होने के बाद शुक्रवार को भी शिक्षामित्रों ने विकास भवन परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की अगुवाई में धरने पर बैठे शिक्षामित्रों ने आरपार की लड़ाई का ऐलान किया।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, जिला महामंत्री पुष्पेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है। यही वजह है कि मांगें नहीं मानी और वार्ता विफल हो गई। शिक्षामित्रों ने कलेक्ट्रेट में गांधीगीरी दिखाते हुए शिक्षकों को फूल भी भेंट किए। इस मौके पर विष्णु शरण मौैर्य, लक्ष्मी प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, अनिल कुमार मौर्य, संकठा प्रसाद, अशोक मौर्य आदि मौजूद रहे।