फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खाद, पानी के संकट पर किया प्रदर्शन

Fri, 05 Sep 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
महराजगंज तहसील में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते सपाई।
विज्ञापन
महराजगंज। समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। खाद, सिंचाई और बिजली कटौती की समस्या को उठाया। भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा ने कहा कि सरकारी कागजों में क्षेत्र की कई ड्रेनों की सफाई हो गई है, जबकि धरातल पर कई वर्षों से ड्रेनों की सफाई नहीं हुई है। इससे किसानों की धान की फसलें कहीं डूब रही है तो कहीं सूख गई हैं। जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गोशालाओं की व्यवस्था डगमगा रही है। बेसहारा जानवर किसानों की फसलें नष्ट कर रहे हैं।

क्षेत्रीय विधायक श्याम सुंदर भारती ने महराजगंज-इन्हौना मुख्य मार्ग पर कैर नइया नाले बन रहे पुल का मुद्दा उठाया और भ्रष्टाचार की परतें खोलीं। उन्होंने जनसमस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर समर यादव, अमित त्रिपाठी, फिरोज अहमद, गौरव, अवनीश चौधरी, राज कुमार लोधी, रामबरन यादव, विजय बहादुर, वीरेंद्र बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें