108 एंबुलेंस में हुआ प्रसव
रायबरेली। 108 एंबुलेंस सेवा में मंगलवार सुबह एक महिला का सफल प्रसव कराया गया। बताते हैं कि पदम खेड़ा की सीमा (27) को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को फोन किया गया। सूचना पर ईएमटी घनश्याम गुप्ता एवं पायलट चंद्र प्रकाश पांडेय की 108 एंबुलेंस पहुंची और प्रसूता को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया।
रास्ते में दर्द बढ़ने पर गाड़ी को रोक दिया गया। एंबुलेंस के अंदर ही सफल प्रसव कराया गया। 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी अंकुर अवस्थी ने बताया कि एंबुलेंस में सफल प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा ठीक हैं। दोनों को अस्पताल पहुंचाया जाएगा। एंबुलेंस के चालक व एमटी ने अच्छा काम किया है।