रायबरेली। शहर के तीन केंद्रों पर बुधवार को डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न हो गईं। अंतिम दिन तीन पालियों में आयोजित परीक्षा के दौरान कुल 28 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और डायट पर्यवेक्षकों द्वारा कड़ी निगरानी रखी गई।
राजकीय इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज और वैदिक इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। अंतिम दिन पहली पाली में हिंदी, दूसरी में संस्कृत-उर्दू और तीसरी पाली में कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई।
डायट के परीक्षा प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि तीनों पालियों में कुल मिलाकर 28 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। डायट प्राचार्य दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि अब डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 से 26 सितंबर तक इन्हीं केंद्रों पर होंगी।