फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रेनों में भीड़ कम, लेटलतीफी बढ़ी

Tue, 10 Mar 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। होली के त्योहार पर घर आए ज्यादातर लोग काम पर लौट गए हैं। यही वजह है कि यात्रियों की संख्या कम हो गई है। ट्रेनों में भीड़ सामान्य हो गई है, वहीं रेलवे स्टेशनों पर ज्यादातर समय सन्नाटा नजर आया। सोमवार को ट्रेनों के आने पर ही थोड़ी भीड़ दिखी। हालांकि ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। प्रतापगढ़-वाराणसी रेल मार्ग पर जंघई के पास ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से कुछ ट्रेनों बहुत ज्यादा विलंब से पहुंचीं।
विज्ञापन

होली मनाने के बाद लोगों के लौटने का सिलसिला शुरू हुआ। छुट्टियां खत्म होने वाली थीं तो रविवार को काफी अधिक भीड़ दिखी। सोमवार को सुबह ट्रेनों में कुछ ज्यादा भीड़ दिखी, लेकिन इसके बाद यात्रियों की संख्या सामान्य हो गई। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हुए। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल ने पौने तीन घंटे और पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस सवा दो घंटे विलंब से आई।
नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस सवा घंटे, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर एक घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस पौन घंटे, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस, शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि ट्रेनों में भीड़ कम हो गई है। पहले से ट्रेनें लेट होने के कारण देर से आई हैं। जंघई के पास चल रहे काम की वजह से कुछ ट्रेनों पर ज्यादा असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें