फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉल्ट ठीक करते समय लगा करंट, संविदा कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को फाल्ट ठीक करने गए एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। बेटे ने उपकेंद्र पर तैनात एक कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ठाकुरबक्स का पुरवा मजरे हसनापुर निवासी रामलोटन (55) पुत्र गजोधर कई सालों से पावर कॉर्पोरेशन में संविदा लाइनमैन था। इस समय वह हरचंदपुर उपकेंद्र में तैनात था। शुक्रवार को पूरे गरवर गांव के पास फाल्ट ठीक करने गया था।
बताते हैं वह बिजली के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था, तभी करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। तेज झटका लगाने से पोल से नीचे धान के खेत में गिर गया। आसपास के लोग उसे जब तक अस्पताल पहुंचाते, तब तक उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

संविदा कर्मी की मौत से पत्नी फूलमती, बेटे रमेश कुमार, राकेश कुमार व बेटी मनीषा का रो-रो कर हाल बेहाल है। मृतक के बेटे राकेश कुमार ने थाने ने तहरीर देकर ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
राकेश का कहना है कि उसके पिता ने फाल्ट ठीक करने के लिए पावर हाउस में फोन करके शटडाउन लिया था। इसके बावजूद लाइन चालू कर दी गई। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हरचंदपुर के अवर अभियंता मुकेश भारती ने बताया कि संविदा लाइनमैन बिना किसी शटडाउन के काम कर रहा था। इसके चलते हादसा हुआ है। जेई ने बताया कि मृतक रामलोटन सोहलिया फीडर पर पूरे बराइन गांव की झील के पास फाल्ट ठीक करने गया था।
आधा घंटे बाद काम करने के बाद शटडाउन वापस कर दिया। इसके बाद वह डिघौरा फीडर के पूरे गरवर गांव के पास फाल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ गया। डिघौना फीडर का उसने शटडाउन नहीं लिया। इसके चलते हादसा हुआ। फिर भी पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें