फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन शादी का दबाव बनाने से खुद को आग के हवाले करने वाली युवती की मौत

विज्ञापन
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के जियापुर गांव में युवती की मौत के बाद आक्रोशित लोगों को सम - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में शादी का दबाव बनाने पर परेशान होकर खुद को आग लगाने वाली युवती की मौत हो गई। इससे शुक्रवार को लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों ने मामले में नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजने का भरोसा दिया। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के जियापुर गांव निवासी शहनूर बानो (18) पर गांव के कुछ लोग शादी करने का दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर युवती ने खुद को आग लगा ली थी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी।
हालत नाजुक होने पर युवती को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मामले में मृतका के भाई जसीम उर्फ बल्लू ने नसीम, राजू व आशिक समेत चार लोगों पर केस दर्ज कराया था। शुक्रवार को युवती का शव गांव पहुंचा तो लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

विवाद की आशंका को देखते हुए एसडीएम तिलोई महात्मा सिंह, सीओ मुसाफिरखाना मनोज यादव, सीओ गौरीगंज संतोष सिंह, थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, मोहनगंज थानाध्यक्ष कमरौली, उप निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह एवं जनपद के कई थानों की पुलिस मौके पहुंची।
इस दौरान लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसडीएम ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। थानाध्यक्ष डीके सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें