फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। धनाभाद गांव में रेलवे क्रॉसिंग के निकट बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। पूरे उजागर मजरे धनाभाद गांव निवासी राहुल यादव (25) पुत्र राजेंद्र का शव गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट पटरियों के किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे ग्रामीण नित्यक्रिया के लिए गए तो युवक का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मृतक के चाचा सुरेंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम छह बजे राहुल घर से बाहर निकला था। देर तक वापस न आने पर काफी खोजबीन की गई।
चाचा ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर युवक का मोबाइल बरामद किया है। इकलौते बेटे की मौत से पिता राजेंद्र, मां बैजाना यादव, बहन रीमा और सीमा का रो रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें