फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। डीह थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह नाले में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

डीह थाने की परशदेपुर चौकी क्षेत्र में सलोन-जायस रोड पर हौदहा तालाब के पास नाले में पुल के नीचे एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव देखा गया। सूचना पर डीह एसओ राकेश सिंह यादव, परशदेपुर चौकी इंचार्ज रावेंद्र सिंह, नसीराबाद एसओ श्रीराम पांडेय मौके पर पहुंचे।
शव को नाले से बाहर निकलवाया और वहां मौजूद आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई पर पहचान नहीं हुई। तलाशी में पैंट से माचिस के अलावा कुछ नहीं मिला। इससे युवक की पहचान नहीं हो सकी। एसओ राकेश सिंह यादव ने बताया कि युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें