फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गायब महिला का संदिग्ध हालात में गंगा नदी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में एक दिन पहले घर से गायब महिला का शव संदिग्ध हालात में गंगा के किनारे मिला। जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। जेठ ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूरे जैकी धीरनपुर निवासी राजेंद्र बहादुर की 32 वर्षीय पत्नी सरला देवी काफी दिनों से बीमार थीं। पति राजेंद्र बहादुर ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर से गायब हो गई। काफी तलाश की पर पता नहीं चला।
मृतका के जेठ कालिका प्रसाद ने गदागंज थाने में सरला देवी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार की दोपहर पयागपुर गंगा घाट के किनारे उसका शव मिला। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। जिसकी शिनाख्त सरला देवी के रूप में हुई। मौत से बेटे पीयूष व प्रिंस के अलावा अन्य परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है। एसओ अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें