गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के अंदर लटका मिला। बाजार से लौटने पर परिवारीजनों को घटना की जानकारी हुई। युवक की मौत से रोना-पिटना मच गया। दीनशाह गौरा निवासी राजाराम के 27 वर्षीय पुत्र अजीत जायसवाल ने घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में उस समय फांसी लगा ली, जब घर के लोग बाजार गए हुए थे।
परिवारीजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। दोपहर में वह घर पर अकेला था तभी उसने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब उसका भाई अवधेश घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। अजीत चार भाइयों में सबसे छोटा था। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अजीत कुमार विद्यार्थी ने घटना से संबंधित पूछताछ की। उन्होंने बताया कि युवक ने घर के अंदर फांसी लगाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।