फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के गांव सुर्जबक्सखेड़ा मजरे लोदीपुर में शुक्रवार देर शाम संदिग्ध हालात में एक किशोरी का शव घर के अंदर फांसी पर लटका मिला। परिवारीजनों ने शनिवार सुबह बिना किसी कानूनी कार्रवाई के गांव के किनारे बसहा नाले के पास किशोरी का दाह संस्कार कर दिया। परिवारीजन किशोरी की छत से गिरने से मौत की बात कह रहे हैं, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि घर के अंदर किशोरी का शव फांसी पर लटका मिला था।
विज्ञापन

गांव की रहने वाली ज्योति (17) पुत्री शिवबरन को परिवारीजनों ने शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर ज्योति ने शनिवार शाम घर में कमरे के अंदर छत के कुंडे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। ज्योति का शव फंदे पर लटका देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पिता शिवबरन, मां रामेश्वरी, भाई सुदामा, मोनू, रामदीन और बहन रोशनी तथा नीलम की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया।
मगर तब तक ज्योति की मौत हो चुकी थी। ज्योति की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारीजन छत से गिरकर ज्योति की मौत होने की बात कह रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि ज्योति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। ग्रामीणों के सामने ही शव फांसी के फंदे से उतारा गया। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें