फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 06 May 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। कल्लू के पुरवा स्थित कब्रिस्तान में सोमवार सुबह एक पेड़ से 19 वर्षीय युवक नीरज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई सूरज ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित हत्या है। सूरज के मुताबिक, रविवार शाम करीब छह बजे कुछ युवकों से उसका और नीरज का विवाद हुआ था। जिसमें दोनों भाइयों की ईंट से वार कर पिटाई की गई थी। मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन आपसी समझौते के बाद शांत हो गया। सूरज का आरोप है कि सोमवार सुबह वही युवक फिर उनके घर पहुंचे, नीरज को जबरन छत से ले गए और फिर मारपीट कर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।

घटना के संबंध में एसआई धर्मेंद्र ने बताया कि मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मृतक के पिता राकेश ने कहा कि वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें