बछरावां (रायबरेली)। क्षेत्र के जींगों निवासी अनुपम यादव (22) बृहस्पतिवार की शाम अपने घर पर ही थे। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकले, तो घरवालों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। घरवाले किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर गए, तो पंखे से गमछे के सहारे अनुपम का शव लटकता मिला। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में घरवालों को भी कोई जानकारी नहीं है। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।