फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को संदिग्ध हालात में एक वृद्धा का शव चकरोड पर पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

घरवालों का आरोप है कि वृद्धा की हत्या की गई है। घटना की सूचना पर करहिया चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे तो परिजन आक्रोशित हो गए। सभी ने चौकी इंचार्ज को शव सुपुर्द करने से इंकार कर दिया। कोतवाल ने लोगों को शांत कराया।
सलोन के मचाल का पुरवा मजरे नुरूद्दीनपुर निवासी धर्मेश कुमार पुत्र बद्री प्रसाद और गांव के ही रमेश उर्फ भगवानदीन के बीच शराब पीने के बाद शुक्रवार रात विवाद हो गया था।
विज्ञापन

दोनों में जमकर मारपीट भी हुई थी। इसके बाद यूपी-112 पुलिस दोनों को चौकी ले गई थी। इसी बीच धर्मेश की मां प्रतापादेवी (75) भी गाड़ी के पीछे-पीछे दौड़ी चौकी की तरफ चली गई।
देर रात प्रतापादेवी के घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन महिला का कही पता नहीं चला। शनिवार सुबह छह बजे लखनपुर मार्ग पर वृद्धा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतका के चेहरे पर हल्के चोट के निशान भी थे।
सूचना पर पहुंचे करहिया चौकी इंचार्ज संजय शर्मा को देखते ही परिजन आग बबूला हो गए। घरवालों ने चौकी पुलिस को शव सुपुर्द करने से इनकार कर दिया।
थोड़ी देर बाद सलोन कोतवाल संजय त्यागी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने कोतवाल से कहा कि महिला को किसी ने मार कर फेंक दिया है।
हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। कोतवाल के समझाने पर आक्रोशित परिजनों ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सीओ अमित सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे और गांव के एक युवक के बीच शराब पीने के बाद मारपीट हुई थी, जिसमें यूपी-112 पुलिस दोनों को चौकी लेकर गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के मुताबिक इसी बीच महिला भी पीछे पीछे दौड़ी चली गई, जिसका शव शनिवार सुबह लखनपुर मार्ग चकरोड पर मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत की असल वजह सामने आएगी। घटना की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें