फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: शारदा नहर में डूबा युवक, शव नहीं मिलने से गुस्साए ग्रामीण, रोड जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 06 Aug 2022 12:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

शारदा नहर में डूबे युवक का अभी तक शव न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नहर में डूबा हिमांशु व ग्रामीणों ने लगाया जाम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली मिल एरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शारदा सहायक नहर में डूबे युवक का शनिवार की सुबह तक शव न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है अधिकारी और पुलिस नहर में युवक को खोजने में लापरवाही बरत रहे हैं।

विज्ञापन


हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सरावा गांव निवासी हिमांशु अपने मामा के घर हरदासपुर में रह रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार की शाम वह नहर में हाथ धोने गया था तभी डूब गया। जाम रायबरेली अयोध्या हाइवे पर लगाया गया है।

मिल एरिया की थानाध्यक्ष रेखा सिंह ने बताया कि गोताखोरों ने महल में कई किलोमीटर तक युवक की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने बताया कि लखनऊ से एनडीआरएफ बुलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें