फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान के पास संदिग्ध हालात में मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह परचून की दुकान के पास एक किशोर का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। परिवारीजनों ने बेटे की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोर की मौत की सही वजह सामने आने की बात कह रही है।
विज्ञापन

नसीराबाद थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी राकेश सरोज का बेटा देवा सरोज (15) हमेशा की तरह रविवार की शाम खाना खाकर अपने चाचा धर्मेद्र के यहां सोने चला गया। सुबह गांव के बाहर गांव के ही मुरली की परचून की दुकान के पास देवा सरोज का शव ग्रामीणों ने देखा तो सभी दंग रह गए। ग्रामीणों ने सूचना परिवारीजनों को दी। बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।
रोते बिलखते मृतक देवा के पिता राकेश सरोज समेत अन्य परिवारीजन पहुंचे। घटना की जानकारी पर सीओ सलोन रामकिशोर सिंह और थानेदार रवेंद्र सोनकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने परिवारीजन और वहां मौजूद लोगों से घटना की बाबत जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि उसके बेटे की गला दबाकर हत्या की गई है। रिपोर्ट लिखकर मामले में कार्रवाई की जाए। थानेदार का कहना है कि मृतक देवा सरोज लगभग एक माह से अपने चाचा धर्मेन्द्र के यहाँ सोने जाता था। घटना वाले दिन गांव का रहने वाला जलकेश भी उसके साथ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोर की मौत के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
बोली मां, हमारे भइया का मार डावा गवा
बेटे देवा सरोज की मौत से मां कर्मा देवी के आंसू नहीं थम रहे हैं। बेटे को याद करके दहाड़े मारकर रो पड़ती है। रोते-रोते बेहोश हो जाती है। पानी का छिट्टा मारने पर होश आता तो मां बेटे को याद करके बिलखने लगती है। बिलख रही मां की जुबां से यही निकल रहा है कि अबैय रात मा हमार भइया खाय के सोयय गएन है एकाव होइ गवा। हमारे भइया का मार डावा गवा। देवा तीन भाइयों में बीच का था। सबसे बड़ा भाई शिवा (19) और राज (8) हैं। वह भी भाई की मौत से गुमसुम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें