बछरावां। कस्बे के मुख्य चौराहे पर थाने के सामने सड़क पार कर रहे फल विक्रेता को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हेें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शिवकुमार (76) पुत्र मुन्नू लाल रविवार रात अपने फल का ठेला खड़ा कर वापस घर जा रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर कस्बे के मुख्य चौराहे के निकट पैदल रोड पार करते समय डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उनको पहले सीएचसी ले गए। वहां से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां पहुंचने से पहले ही शिव कुमार की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।