फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, चालक की मौत

Fri, 03 Feb 2017 11:47 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कोहरे के चलते बेकाबू डीसीएम खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गई। इसमें डीसीएम चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


डीसीएम चालक वसीम उर्फ भूरा (27) निवासी पडरी थाना संडीला जिला हरदोई डीसीएम में रायबरेली से  टमाटर लादकर लखनऊ की ओर जा रहा था। उसके साथ गांव का ही खलासी सूरज (22) भी था। बछरावां थाना क्षेत्र के पहुंरावां गांव के पास पहले से एक ट्रक खड़ा था।

डीसीएम उसी ट्रक में पीछे से भिड़ गई। इससे डीसीएम चालक वसीम और खलासी सूरज गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी बछरावां पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने चालक वसीम को मृत घोषित कर दिया। जबकि सूरज की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


हसनगंज निवासी राजेंद्र कुमार टेम्पो चालक है। वह बीओबी बैंक के पास टेम्पो खड़ा कर सवारियाें का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक बेकाबू ट्रक ने बाइकों को टक्कर मारते हुए टेम्पो में टक्कर मार दी। इससे टेम्पो और शिवम निवासी जलालपुर, बछरावां कस्बा निवासी शिव बाजपेयी की बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे के बाद चालक भाग निकला। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं बंगलहन खेड़ा गांव निवासी हेमराज बाइक से अपनी दादी सूता को बैठा कर खीरों जा रहा था।

कस्बे के निकट सामने से आ रहे दूसरी बाइक पर सवार विनोद कुमार निवासी फिरोजाबाद से टक्कर हो गई। इसमें हेमराज, विनोद कुमार और सूता घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां सूता की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें