फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: बेटियों ने मां की चिता को दी मुखाग्नि, पिता से बोलीं- बेटे की कमी कभी महसूस नहीं होने देंगी

Sat, 01 Oct 2022 04:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली में बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा दिया और मुखाग्नि देकर नारी सशक्तिकरणी की मिसाल पेश की। दोनों ने पिता को भरोसा दिलाया कि उन्हें बेटे की कमी कभी महसूस नहीं होने देंगी।
विज्ञापन
अपनी मां की चिता को अग्नि देतीं बेटियां।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटियों ने समाज के लिए फिर मिसाल कायम की है। मां के निधन पर बेटे का फर्ज निभाते हुए बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा दिया। साथ ही चिता को मुखाग्नि भी दी। बेटियों के इस कदम की लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन


बछरावां कस्बे के सत्य नारायण टोला निवासी गिरजाशंकर वर्मा व्यवसायी हैं। उनकी दो बेटियां प्राची व रुचि हैं। कोई पुत्र नहीं है। प्राची की शादी हो चुकी है, जबकि रुचि बीटीसी करने के बाद अब टीईटी की तैयारी कर रही हैं। गिरजाशंकर की पत्नी ज्ञानवती (65) का गुरुवार रात बीमारी के चलते निधन हो गया था।

गम में डूबी बेटियों ने खुद आगे आकर बेटे का फर्ज निभाते हुए मां की अर्थी को कंधा दिया। साथ ही श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की सभी क्रियाएं भी पूरी कीं। इसके बाद दोनों बहनाें ने मां की चिता को मुखाग्नि भी दी।
विज्ञापन


गम में डूबे पिता को दोनों ने ढांढस बंधाते हुए कहा कि दोनों बहने उन्हें बेटे की कमी कभी भी महसूस नहीं होने देंगी। रुचि ने बेटे की भांति मां का अंतिम संस्कार कर पूरे समाज के सामने नारी सशक्तिकरण की मिसाल पेश की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें