रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शनिवार देर रात तक लोग मस्ती में डूबे रहे। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डांडिया गरबा रास में पंरपरागत वस्त्रों में पहुंचे युवक-युवतियां, पुरुष और महिलाओं ने मुंबई कलाकारों के साथ डांडिया गरबा किया।
इस दौरान कलाकार अंकिता मिश्रा ने फिल्मी गानों पर सभी को थिरकने के लिए विवश कर दिया। इस दौरान बेस्ट वेशभूषा प्रतियोगिता कराई गई।
पुरुष वर्ग में उत्कर्ष गुप्ता प्रथम व अनुपम अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में स्वाती अग्रवाल प्रथम व अदिति अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रही।
युगल में अनूप-दीपाली प्रथम, मुनीष-शिखा द्वितीय स्थान पर रहे। अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम अधिकारी शिखा अग्रवाल, महिमा कंसल, स्वाती, श्वेता, संजय बंसल, गजेंद्र, महेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।