फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छज्जे वाले रास्तों से नहीं जा सकेंगे ग्राहक

Wed, 03 Sep 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
नगर पालिका परिसर में जर्जर भवन के पास आने-जाने से रोकने के लिए की गई बैरिकेडिंग।
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पालिका मार्केट के छज्जों वाले रास्तों से ग्राहक नहीं जा सकेंगे। वजह, मंगलवार को इन रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई। मार्केट की छतों से पानी की निकासी कराई गई। अफसरों का दावा है कि जल्द जर्जर मार्केट की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन


करीब 1970 में शहर के प्रमुख बाजार सुपर मार्केट में नगर पालिका परिषद रायबरेली की ओर से दो मार्केट बनवाई गई थीं। इसमें 120 दुकानें हैं, जो दुकानदारों को आवंटित की गई हैं। प्रतिदिन मार्केट में बनी दुकानों में चार से पांच हजार लोगों का आना-जाना रहता है।

मार्केट जर्जर अवस्था में है। दो दिन से हो रही बारिश के चलते छतों से पानी टपक रहा है। रविवार रात मार्केट का छज्जा गिर गया था। गनीमत थी कि छज्जा रात के वक्त गिरा, वरना हादसा हो जाता। पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने सुबह मातहतों के साथ मार्केट का जायजा लिया। अपनी मौजूदगी में पालिका की दोनों मार्केट में छज्जों के आने-जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कराई।
विज्ञापन


ईओ का कहना है कि बैरिकेडिंग करा दिए जाने से ग्राहक मार्केट के अंदर से होकर खरीदारी करने के लिए संबंधित दुकानों पर जाएंगे। छज्जा जर्जर हैं। ऐसे में हादसे को देखते हुए ग्राहकों की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कराई गई है। ईओ का कहना है कि जर्जर मार्केट के नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है कि मरम्मत पर कितनी धनराशि खर्च होगी। प्रस्ताव तैयार करने के बाद मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें