फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शटडाउन के दाैरान आया करंट, जिंदा जला लाइनमैन, प्रदर्शन

विज्ञापन
शहबाजपुर गांव में करंट से कर्मी की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर सलोन-परशदेपुर राजमार्ग जा
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। शटडाउन के दाैरान अचानक सप्लाई चालू होने से फाॅल्ट ठीक कर रहा एक संविदाकर्मी करंट की चपेट में आकर जिंदा जल गया। इस हादसे के तीन घंटे बाद तक लाइनमैन का शव तार पर लटका रहा लेकिन महकमे ने सुध नहीं ली। शहबाजपुर गांव में बुधवार को घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और घर वालों ने सलोन-परशदेपुर राजमार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


इससे दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग प्रशासनिक अधिकारियों ने हर संभव मदद का भरोसा दिया तब जाकर मामला शांत हुआ। सांडासैदन गांव निवासी गुड्डू (22) सलोन उपकेंद्र में आउटसोर्सिंग कर्मचारी थे। सलोन नगर पंचायत के सभासद अयाज अहमद उर्फ काजू की शिकायत पर गुड्डू बुधवार सुबह ट्यूबवेल की लाइन का फाल्ट ठीक करने शहबाजपुर गांव गए थे। वे शटडाउन लेकर पोल पर चढ़ कर काम कर रहे थे, इसी दौरान अचानक सप्लाई चालू हो गई और देखते ही देखते करंट से गुड्डू जिंदा जल गया।




यह दृश्य देखकर खेत में काम कर रहे लोगों ने रोंगटे खड़े हो गए। देखते-देखते ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी बिजली विभाग और पुलिस को दी गई। करीब तीन घंटे बाद बिजली विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और रस्सी के सहारे किसी तरह शव को नीचे उतारा। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि उपकेंद्र के कर्मियों की लापरवाही से गुड्डू की जान चली गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोपहर हंगामा करने के साथ सलोन-परशदेपुर राजमार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन





सूचना पर पॉवर कॉर्पाेरेशन के अभियंता व तहसीलदार दीपिका सिंह, क्षेत्राधिकारी यदुनाथ सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की तो ग्रामीण और परिजन 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। इस पर तहसीलदार ने आवासीय पट्टा और पॉवर कॉर्पोरेशन ने शासन से मिलने वाली सहायता दिलाने का भरोसा दिया।







घटना निंदनीय है। पॉवर कॉर्पोरशन परिवारीजनों के साथ है। जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अंतिम संस्कार के लिए तत्काल सहायता राशि मुहैया कराई गई है। शासन से मिलने वाली सात लाख रुपये की सहायता भी जल्द दिलाई जाएगी।



मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता सलोन



इनसेट



सुरक्षा निदेशालय की जांच में होगा खुलासा



लाइन में करंट कैसे आया है। किस स्तर पर लापरवाही हुई। इसकी जांच सुरक्षा निदेशालय करेगा। जांच के बाद यह पता चलेगा कि लाइन में शटडाउन के बाद करंट कैसे दौड़ा। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें